हेलो दोस्तों कैसे है आप लोग। दोस्तों आप, लोगों को Network Marketing में ज्वाइन तो करवा लेते है। और एक बार प्रोडक्ट भी Purchase करवा देते हैं। लेकिन दूसरी बार जब आप उसी Prospect को प्रोडक्ट Repurchase करने की बात करते हैं। तो वही आपका अपना आदमी प्रोडक्ट को Repurchage करने से मना कर देता है। तो दोस्तों आज के ब्लॉग में मैं आप सभी Leaders को बताने वाला हूं की आप अपनी टीम में Repurchage कैसे करवाएं।
Identify Doubt Your Team -
आपकी टीम में जो भी गेस्ट या जो भी प्रोस्पेक्ट, जो भी आपका डिस्ट्रीब्यूटर Purchasing नहीं कर रहा है आप Verify कीजिए कि आखिर उसके साथ क्या डाउट है, उसके पास क्या प्रॉब्लम हैं, किस कारण वह Repurchase नहीं कर रहा है। हो सकता है अभी उसके अंदर कोई ना कोई डाउट हो। प्रोडक्ट को लेकर के डाउट हो सकता है। प्रोडक्ट की कॉस्टिंग को लेकर के डाउट हो सकता है। कंपनी की प्रोफाइल को लेकर के डाउट हो सकता है। बहुत सारे तरह-तरह के डाउट सो सकते हैं तो दोस्तों एक बात ध्यान रख लीजिए सबसे पहले आपको उसके डाउट को आईडेंटिफाई करना है।Clear all the Dought -
जी हां दोस्तों, अगर आप अपने प्रोस्पेक्ट के अंदर आने वाले सारे डाउट क्लियर कर देते हैं तो आपके टीम में Repurchasing Ratio का बहुत ज्यादा चान्स बढ़ जाता है। आपकी टीम में अपने आप Repurchase ज्यादा आएगी अगर आपने अपने प्रोस्पेक्ट का या अपने टीम के सारे डाउट क्लियर कर दिए तो आपकी team में Repurchasing बढ़ जायेगा क्योंकि आधे लोग इस वजह से Repurchase नहीं करते क्योंकि कोई ना कोई डाउट उनके अंदर रह जाता है।Tell about Benefits -
जी हां दोस्तों आप अपने प्रोस्पेक्ट को बताइए कि अगर वह हमारे प्रोडक्ट्स को लगातार यूज करते हैं तो उनको क्या क्या बेनिफिट मिलने वाले हैं। उनको आप बता सकते हैं कि अगर आप हमारा प्रोडक्ट यूज करते हैं तो आपको Health तो मिल ही रही है। साथ ही साथ आपको यहां पर Wealth भी Provide कराई जा रही है। अगर आप हमारे साथ मिलकर इस बिजनेस को शुरू करेंगे तो आप लाखों रुपए महीने भी कमा सकते हैं। जब आपकी टीम को Health के साथ-साथ Wealth के बारे में भी पता चलता है तो वो जरूर आपका प्रोडक्ट Repurchage करेंगे। दोस्तों बहुत सारे लोग प्रोडक्ट को इसलिए यूज करना छोड़ देते हैं कि उनको विश्वास नहीं होता कि इस प्रोडक्ट को यूज करने के साथ-साथ इस कंपनी में पैसा भी कमा सकते हैं। क्योंकि दोस्तों इसका भी एक मुख्य कारण है कि प्रत्येक आदमी अलग प्लेटफार्म से पैसा कमा कर अलग प्लेटफार्म में पैसा खर्च करता हैजब उसको पता चलेगा कि जिस प्लेटफार्म से मैं प्रोडक्ट को यूज कर रहा हूं उसी प्लेटफार्म के प्रोडक्ट को प्रमोट करके यहां पर पैसे भी कमाया जा सकता हैं तो 100 % आपकी टीम आपका प्रोडक्ट भी Repurchse करेगी साथ ही साथ आपके साथ मिलकर के इस कंपनी में बिजनेस भी करेगी।
Regular Followup -
जी हां दोस्तों, आपको अपनी टीम में रेगुलर Followup भी लेना पड़ेगा। आपको याद रखना होगा कि आपके टीम से किस व्यक्ति ने पिछले महीने प्रोडक्ट खरीदा था और इस महीने वह कब प्रोडक्ट खरीद रहा है। इसका आप एक रिमाइंडर कॉल भी कर सकते है। क्योकि दोस्तों कभी कभी ऐसा भी होता है की प्रोस्पेक्ट प्रोडक्ट को खरीदना तो चाहता है लेकिन उसको अभी कंपनी के सिस्टम की पूरी जानकारी ना होने के कारण वह प्रोडक्ट Repurchage करने से Avoid कर देता है। और अपने नजदीकी Local Shop में जाकर अपनी जरुरत के सामान को खरीद लेता है। लेकिन जब आप अपने प्रोस्पेक्ट के साथ में लगातार फॉलो करते रहेंगे तो आपके प्रोस्पेक्ट के अंदर सिखने की Curiosity जागेगी कि वह कैसे इस कंपनी के साथ में प्रोडक्ट खरीद सकता है ताकि आने वाले समय में वह खुद इस प्रोडक्ट को Purchage कर सके। यानि आपको अपनी टीम में प्रोडक्ट को Repurchage करने का तरीका व सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी आपको बताना होगा।क्लिक करें ☞ MLM 1000 logo ki list banana sikhe
दोस्तों अगर आपका प्रोस्पेक्ट आपके आसपास का है और Product को Repurchase नहीं कर रहा है तो आप हमेशा उससे मिलने का अपॉइंटमेंट ले और जब भी आप मिलने के लिए जाएं तो आपको अपने प्रोस्पेक्ट से पूछना है कि आपने इस कंपनी को किस कारण से जॉइन किया था दोस्तों आपके इस क्वेश्चन को करने से, हो सकता है आपका प्रोस्पेक्ट इस बात का कोई जवाब ना दे पाए, हो सकता है उसके अंदर बहुत सारी Confusions हों इसलिए अब आपको अपने प्रोस्पेक्ट की हेल्प करनी है आप Option दे सकते हैं कि आप प्रोडक्ट को यूज करने के लिए इस कंपनी के साथ में जुड़े थे कि इस कंपनी के साथ में बिजनेस करने के लिए जुड़े थे या आप इस कंपनी में ऐसे ही जुड़ गए थे "ऐसे ही का मतलब" बहुत सरे लोग अपनों की फेस वैल्यू को बरकरार रखने के लिए ज्वाइन कर लेता है या किसी को अप्रिशिएट करने के लिए।
दोस्त अगर आपका प्रोस्पेक्ट जवाब देता है कि मैंने तो इस कंपनी में काम करने के लिए ज्वाइन किया था तो आप पूछे सकते हैं कि आपको कहां पर प्रॉब्लम आ रही है आज मैं आपके पास इन सभी Problems को Solve करने के लिए आया हूं तो कृपया आप अपनी प्रॉब्लम्स को बताइए कि आपको बिजनेस स्टार्ट करने में कहां पर प्रॉब्लम आ रही है। इसमें मैं आपकी क्या हेल्प कर सकूं।
दोस्तों हो सकता है उसके पास समय की प्रॉब्लम हो, हो सकता है उसके पास पैसे की प्रॉब्लम हो, हो सकता है कि उसके पास लोग ना हो, हो सकता है कि उसको ऐसा लगता है कि पता नहीं मैं इस बिजनेस को कर पाऊंगा कि नहीं कर पाऊंगा तो यहां पर आपको उसकी हेल्प करनी है और दोस्तों यह सारी चीजें ऑब्जेक्शन हैंडलिंग के अंदर आती हैं तो दोस्तों आप अपने प्रोस्पेक्ट की हेल्प तभी कर पाएंगे जब आपको ऑब्जेक्शन हैंडलिंग करना आता होगा अगर आपको ऑब्जेक्शन हैंडलिंग करने में दिक्कत होती है तो उससे सम्बन्धित 2 ब्लॉग मैंने लिख रखे है जिसका लिंक मै आपको देने जा रहा हूँ तो कृपया आप लिंक पर क्लिक करके पढ़ना न भूलें।
☟☟☟☟☟☟☟☟☟☟☟☟☟
दोस्तों इसी के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देता हूं अगर आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपनी पूरी टीम में शेयर करें ताकि आपकी पूरी टीम इस पोस्ट को पढ़ने के बाद नेटवर्क मार्केटिंग में सफल बन सके। धन्यवाद !




Vry nice too gd explaination
जवाब देंहटाएं