हैलो दोस्तों कई बार ज़िन्दगी में ऐसी उलझनें, ऐसी मुश्किलें आकर खड़ी हो जाती है, की हम हिम्मत हार जाते है, कोई रास्ता ही नहीं दिखाई देता, समझ ही नहीं आता की हमारी ही जिंदगी में इतनी परेशानियाँ इतनी तकलीफें इतनी उलझनें क्यों हैं आखिर , क्यों हमें ही इतना दुःख मिलता है, हमने क्या बिगाड़ा है किसी का, क्यों हमारे साथ हमेसा गलत होता है, जब भी आपके जिंदगी में ऐसा वक्त आये, तो ये कहानी, आपको बहुत ताकत देगी, आपको बहुत हिम्मत देगी, और आपको आपकी उलझनों से बहार निकलने का, रास्ता दिखाएगी,
दोस्तों ये कहानी है एक ऐसे व्यक्ति की, जिसके जिन्दगी में बहुत सारी परेशानियां आती रहती थी, और "एक दिन" तो उसका इतना ज्यादा ख़राब हुआ, कि वह परेशान हो गया अपनी जिंदगी से, और रात के समय ईश्वर से फरियाद करने लगा, वो इंसान बहुत गुस्से में था, और परमात्मा से कहने लगा। आपने आज मेरा पूरा दिन ख़राब कर दिया आपने क्यों मेरे साथ ऐसा किया।
तो परमात्मा ने पूछा क्यों ऐसा क्या हुआ तुम्हारे साथ।
तो वह व्यक्ति परमात्मा से बोला मुझे सुबह जल्दी उठना था लेकिन अलार्म नहीं बजा जिस कारण मुझे उठने में देर हो गयी, एक तो पहले ही मुझे देर हो गयी थी और जैसे ही मैंने अपना स्कूटर स्टार्ट किया वैसे ही मेरा स्कूटर भी ख़राब हो गया, बहुत मुश्किल से मुझे एक रिक्शा मिला और देर होने के बजह से मैं अपने ऑफिस में अपना टिफिन ले जाना भी भूल गया, और जब ऑफिस पहुंचा तो वहाँ कैंटीन भी बंद थी, बड़ी मुश्किल से मुझे एक जगह सैंडविच मिला और वह सैंडविच भी ख़राब था, मुझे पूरा दिन वही ख़राब सैंडविच खाके गुजारना पड़ा, मुझे कहीं से फ़ोन में एक अच्छा ऑफर आया लेकिन उसी समय मेरा फ़ोन ही बन्द हो गया, फिर उस व्यक्ति ने कहा, मैंने सोचा घर जाकर ac चलाकर सो जाऊँगा, आराम करूँगा लेकिन मैं जैसे ही घर पहुँचा तो लाइट ही नहीं आ रही थी मुझे समझ ही नहीं आ रहा की सारी तकलीफें आप मुझे ही क्यूँ देते हैं आपको कोई और नहीं मिलता क्या।
आज सारा दिन तुझपर मुश्किलें और आफतें ही आनी थी, परेशानियाँ ही आनी थी इसीलिए मैंने देवदूत को भेजकर तेरा अलार्म बजने ही नहीं दिया और आज तेरा स्कूटर से एक्सीडेंट होने वाला था इसीलिए आज तेरा स्कूटर ही बिगाड़ दिया और जिस कैन्टीन की तू बात कर रहा है उसका खाना खराब हो चुका था जो तेरे शरीर को भयानक नुकसान पहुँचा सकता था और जिस इन्सान से तू फोन पर बात कर रहा था वो इन्सान एक नम्बर का घोटालेबाज़ था वो तुझे बहुत बड़ी मुश्किल में फॅसा देता इसीलिए तेरा फ़ोन आधे में बन्द करा दिया और आज तेरे घर में शार्टसर्किट से आग लगने वाली थी इसीलिए मैंने तेरी बिजली ही बन्द करवा दी ईश्वर ने उस व्यक्ति से कहा मैंने तुझे दुःख देने के लिए या तुझे परेशान करने के लिए ये सारी उलझनें नहीं दी मैंने तो तुझे बचiने के लिए ये सारी चीजें की है।
जब उस व्यक्ति को पता चला कि ये सारी चीजें मेरी रक्षा के लिए हुई है तो वह परमात्मा से माफ़ी माँगने लगा की आप मुझे माफ़ कर दो मैं आपको समझ नहीं पाया।
तो परमात्मा नें कहा माफी माँगने की जरुरत नहीं है, लेकिन विश्वाश रख मैं हमेशा तेरे साथ हूँ, मैं हमेशा सबका भला करता हूँ, मैं जो भी करूँगा तेरे भले के लिए ही करूँगा।
दोस्तों कई बार हमारी जिन्दगी में भी ऐसी मुश्किल घड़ियाँ आ जाती है, ऐसे हालत आ जाते हैं, जो हमें समझ नहीं आता की हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन भविष्य में जाकर हमें समझ में आता है कि अगर हमारे साथ ये बात नहीं हुई होती तो आज हम बहुत बड़ी मुसीबत में पद जाते।
तो ये कहानी हमें शिक्षा देती है की आपकी जिन्दगी में कितनी भी बड़ी मुश्किलें क्यू न आये, कैसी भी उलझन क्यू न आये आप मन में ये बिश्वास रखना कि इसमें भी आपकी भलाई छुपी हुई है इसमें भी आपके लिए कुछ अच्छा छिपा हुआ है कैसी भी मुश्किलें आएं तो घबड़ाना मत, मन में ये बिश्वास रखना की वो ईश्वर वो परमपिता मेरी रक्षा कर रहा है। जितनी कठिन ये रातें होंगी उतना ही मजबूत आपका आने वाला कल होगा जिन्दगी में कभी निराश मत होना क्या पता कल वो दिन आये जिसका आपको बेसब्री से इन्तजार था।
"सफर में मुश्किलें आयें तो हिम्मत और बढ़ती है, अगर कोई रास्ता रोके तो जुर्रत और बढ़ती है,
बिकने पे आ जाओ तो घट जाते है दाम अक्सर, और न बिकने का इरादा हो तो कीमत और बढ़ती हैं"
तो जब भी आपकी जिन्दगी में मुश्किलें आयें तो मन में पक्का ये भरोसा रखना की परमात्मा हमेसा आपके साथ खड़े है और हमेसा आपका भला करेंगें।
इस कहानी को पूरा देखने के लिए इस वीडियो पर क्लिक करें।
दोस्तों इसी के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देना चाहूंगा। यदि आपको मेरी ये कहानी पसंद आयी हो तो इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करें और हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें। ताकि हमारे हर ब्लॉग का Notification आपके पास तक पहुँच सके। धन्यवाद्, जय हिन्द।




कोई टिप्पणी नहीं
Please do not enter any spam link in the comment box.