The Power of Positive Thinking | Norman Vincent Peale | How do I get positive energy?

Share:
हैलो दोस्तों, क्या आप जानते है कि Norman Vincent Peale की बुक The Power of Positive Thinking में ऐसी कौन कौन सी पॉजिटिव थिंकिंग के बारे में बताया गया है। जिनको अगर हम सभी अपनी life में apply करें तो अपने आत्मविश्वाश को बढ़ा सकते है, अपने जीवन में आने वाली हर तरह की problem को बहुत ही आसानी से solve कर सकते हैं और अपने जीवन को सफल बना सकते है।

दोस्तों नमस्ते, आदाब, सात्सियकाल

          दोस्तों आज के ब्लॉग की शुरुआत एक ऐसी सच्ची घटना के साथ करते है जोकि यह आम तौर पर हर किसी के जीवन में घटती रहती है। दोस्तों आपने देखा होगा की अगर आपका कोई साथी मित्र या भाई-बहन हमेशा परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होते हैं और आप उसी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास नहीं हो पाते तो आप अपने अन्दर का आत्मविश्वाश खो देते है। और अपने अंदर बचपन से ही यह negative विचार भर लेते हैं कि आप अपने साथी मित्र या भाई-बहन की तरह सफल होने के लिए नहीं बने है। दोस्तों दुनिया भर में आपने ऐसे बहुत सारे example देखे होंगे जोकि शुरुआती दौर में उनकी पढाई बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन खुद पर आत्मविश्वास के कारण आज उन्होनें अपने साधारण परिवार से आकर दुनिया भर में अपनी एक अगर ही पहचान बनायी है।

          दोस्तों आज मैं आपसे इस बुक के 4 important topic के बारे में संक्षेप में बताऊंगा अगर आप इस बुक को विस्तार से पढ़ना चाहते है तो ऊपर दिए गए बुक के नाम पर क्लिक करके amazon से इस बुक को खरीद सकते है। तो पहले टॉपिक के साथ शुरुआत करते है।

The summary book The Power of Positive Thinking


1- BELIEF IN YOURSELF -

          दोस्तों अक्सर आपने देखा होगा कि जो लोग खुद बहुत ज्यादा कामयाब नहीं होते वो लोग हमेशा दूसरों की सफलता को देखकर उनकी कामयाबी से जलते हैं। दोस्तों मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूँ कि अगर वो अपने मन में पॉजिटिव विचार रखें, खुद पर विश्वास करें और किसी भी काम को self confidence के साथ करें क्योकि किसी भी काम में सफलता पाने के लिए self confidence की बहुत जरुरत होती है। अगर आप अपने आप में Self-confidence रखें तो आपको किसी कि कामयाबी को देखकर जलन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अगर आपके अंदर सेल्फ confidence नहीं आ रहा है तो आपको दो list बनानी है। एक list में अपने अंदर की कमियों के बारे में लिखना है और दूसरी list में अपनी खूबियों के बारे में लिखना है। और रोज़ अपनी बनायीं हुई list को analyze करना है की आप रोज़ कितने बुरे और कितने अच्छे कार्य कर रहे हैं। पिछले दिनों आपने जो भी बुरा कार्य किया है आपको धीरे - धीरे उन कार्यों को खत्म करने की कोसिश करनी है। अगर आप ऐसा लगातार करते है तो आपके अन्दर कुछ ही दिनों में बहुत बदलाव आ जायेगा।

with internal topic of Belief in yourself

2- A PEACEFUL MIND GENERATES POWER -

          दोस्तों Writer लिखते है की अगर आपका मन शांत नहीं है वह तनाव से भरा हुआ है तो आपका मन Powerful नहीं हो सकता। अगर आप अपने जीवन में हर समय कुछ न कुछ सोचते रहते है तो आपको अपने मन को शांत व विचारों को बदलना चाहिए। हो सकता है की आप अपने विचार, अपने मन को इतने आसानी से न बदल पायें इसके लिए आपको सर्वप्रथम अपनी सोच को बदलना पड़ेगा। अपने मन से सभी प्रकार के निगेटिव विचारों जैसे जलन व नफरत की भावनाओं आदि को पूर्ण रूप से दूर कर देना है। इसके लिए आप दिन में 2 से 3 बार प्रयास कर सकते है, आपको हमेशा दुसरो की खुशी के बारे में सोचना है, अपने मन में किसी के लिए कोई गलत विचार नहीं लाना है।
          अगर आप अपने मन कि शांति चाहते हैं तो उसके लिए आप रोजाना Self Meditation का सहारा ले सकते है। आप रोजाना Nature का सहारा ले सकते है। आप गरीब और असहाय की मदद कर सकते है। हो सके तो आप 15 मिनट के लिए किसी शांत इलाके में बैठकर अपनी आँखें बंद करके महसूस करें कि आप पूरी दुनिया के सबसे खुशनसीब इंसान है और आपके मन में किसी के लिए कोई गलत भावना नहीं है आप कोई गलत विचार नहीं रखते है। आपका मन किसी तालाब के पानी की तरह शांत है, जिसमें किसी प्रकार की लहर नहीं हैं। अगर आप रोज इसी प्रकार प्रैक्टिस करते रहेंगे तो आप कुछ ही दिनों में अपने मन को शांत करने में सफल हो जाएंगे।

3- HOW TO HAVE CONSTANT ENERGY -

          Writer लिखते हैं कि आप हमेशा अपने बारे में जो भी सोचते हो जो भी बोलते हो आपके साथ वैसा ही होता है क्योंकिं आपका थॉट प्रॉसेस भी उसी तरह से कार्य करता है। अगर आपने अपने मन में सोच लिया कि आप जीवन में करोड़पति नहीं बन सकते तो आपका थॉट प्रॉसेस भी इस बात को मान लेगा। दोस्तों एक व्यक्ति ने Writer से कहता है कि वह रोज चर्च जाता है ताकि वह अपने आप को Energatic बनाये रखे। Writer ने उसकी बात को बिल्कुल सही माना क्योंकि आस्था एक ऐसा स्रोत है जहाँ से Energy भरपूर मात्रा में मिलती है। पूरी दुनिया में सबसे अधिक कामयाब और सफल व्यक्ति ईश्वर के साथ सम्पर्क में थे जहाँ से उन्हें सफल होने की Energy मिली। अगर आप nature के नियमों का पालन करेंगे तो हमेशा Powerful बने रहेंगे।Energetic बने रहने के लिए आपको ईश्वर के साथ कदम से कदम मिला कर चलना होगा अगर आपको Energetic बनना हैं तो आप उस काम को शुरु करें जिसमें आपको सबसे ज्यादा interest आता है। आप अपने उस काम को पूरी Energy के साथ मन लगाकर करने में लगा दीजिए। जब आप अपनी Expertise से ज्यादा काम करने का प्रयास करते हैं। उस दशा में आप पहले से अधिक Energetic हो जाते हैं।

How to have constant energy

4- TRY PRAYER POWER -

          Writer ने दो लोगों की कहानी सुनाते हुए कहा की जब हमारे मन में जो भी निगेटिव एनर्जी और उससे उत्पन्न होने वाली परेशानियाँ होती है वह तब होती हैं जब हमारे मन में अशान्ति का भाव होता है और ईश्वर की प्रार्थना में वो power होती है जो हमारे मन की अशान्ति को दूर करके हमें अपनी अंतरआत्मा से मिलाती है। Writer लिखते हैं कि हम सभी सबसे पहले सुबह उठकर भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं। क्योंकि हम सभी से अंदर ये विश्वास रहता है कि प्रार्थना से भगवान हमारी बात सुनेंगे। प्रार्थना से हमारी हर परेशानी को ख़त्म करने के लिए बहुत Power होती है लेकिन जब भी आप इस Energy से कनेक्ट हों तो आपको Feel होना चाहिए कि आप World की सबसे बड़ी Power से connect हो रहे हैं। हमेशा Positive Thinking के साथ ही प्रार्थना करनी चाहिए। अगर आपके अंदर Positive विचार रहेंगे तभी आप तभी प्रार्थना की Power को Feel कर सकते है। प्रार्थना करते वक़्त जो भी Energy हमारे आस पास से निकलती है, वो एक से दूसरे व्यक्ति के पास से गुजरकर भगवान के पास जाती है और पूरे Universe में हमारी प्रार्थनाओं की Vibration चलती रहती है।
अपने पूरे दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालकर सिर्फ भगवान के बारे में सोचिए। ये Procedure हम सभी को Metaphysical यानि आध्यात्मिक बनाती हैं। 
आपको भरोसा होना चाहिए कि आपकी वो हर आवाज भगवान के पास जरूर पहुँचती है, जिसके लिए आप पूरी ईमानदारी से प्रार्थना करते है। 
हो सके तो उन सभी लोगों की List बना लें जिनके लिए आप प्रार्थना करते हैं। आप जितना दूसरों के लिए प्रार्थना करेंगे आपकी प्रार्थना उतनी ही ज्यादा सुनी जाएगी। 
जब भी आपको कोई बात परेशान कर रही हों तो कुछ देर तक अपनी आँखें बंद करके महसूस करें कि भगवान आपके आस-पास रहकर वह आपको देख रहे हैं। 
भगवान के सामने हमेशा Selfless बनिए। भगवान के द्वारा दी हुई हर वस्तु के लिए उनको धन्यवाद् दीजिये। आप जितना अच्छा कर सकते हैं वह कीजिए उसका परिणाम भगवान के हाँथ में छोड़ दीजिए।

          दोस्तों इसी के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देना चाहूंगा। यदि आपको मेरी ये पोस्ट पसंद आयी हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करें और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें। ताकि हमारे हर ब्लॉग का Notification आपके पास तक पहुँच सके। धन्यवाद्, जय हिन्द।

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.