Is Network Marketing or MLM a real scam or not? | Kya Network Marketing ghotala hai ya nahi?

Share:
हैलो दोस्तों, क्या आपकी नजर में नेटवर्क मार्केटिंग एक धोका है? क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग करनी चाहिए? क्या वाकई में नेटवर्क मार्केटिंग में लोग करोड़ों रुपये महीने का कमाते है? अगर आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस सही लगता है तो आपको उसे शुरू करने से पहले किन किन बातों को ध्यान में रखना पड़ेगा जिससे आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

दोस्तों नमस्ते , आदाब , सात्सियकाल
          दोस्तों सबसे पहले मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप हमारे सभी Articles को पढ़ रहे है। आपके इस प्यार से मेरा मनोबल बढ़ता है, बस आप सभी से एक Request है कि अगर आपको Network Marketing, Successful Legent और Motivational Story के Regarding किसी भी टॉपिक में Articles चाहिए तो आप हमें इस Post के नीचे जाकर Comment कर सकते है, जिसका भी Topic मुझे convenient लगेगा मैं उनके नाम से साथ उस Topic पर Articles पोस्ट करूँगा।


Is Network Marketing or MLM a real scam or not

          दोस्तों आज आपको इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद पता चल जायेगा कि नेटवर्क मार्केटिंग सही है या गलत है। जिस तरीके से आप Market से कोई भी सामान खरीदने जाते है तो वो बेचने का एक पारंपरिक तरीका है। उसी तरीके से यह भी Product बेचने का एक डाइरेक्ट सेलर तरीका है। जिसके माध्यम से किसी भी goods व services को सेल किया जाता है। अगर आप Traditional Market में कोई साबुन खरीदने जाते है, तो उस दुकान के द्वारा दिए गए साबुन का production कहीं और हो रहा होता है। जहाँ पर साबुन का प्रोडक्शन होता है उसको हम manufacturer के नाम से जानते है। जिस कारण वह साबुन उस दुकान के पास सीधे नहीं पहुँच पाता बल्कि manufacturer से supplier, supplier से wholesaler, wholesaler से retailer और retailer से आपके पास तक पहुँच पाता है। ये सभी लोग एक mediator की तरह काम करते है और अच्छा पैसा बसूलते है जिस कारण उस साबुन का production cost कई गुना तक बढ़ जाता है। एक तरफ अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग के द्वारा कोई सामान खरीदते है तो वह सामान सीधे manufacturer hub से आप तक पहुँचता है। जिससे इस सभी mediators का involvation खत्म हो जाता है और उनके बीच बचे हुए पैसों को कंपनी डायरेक्ट सेलर्स को बाट देती है इसलिए नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस अपने goods व services को बेचने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है।
यह भी पढ़ें - [Objection Handling Part 1],[Objection Handling Part 2]

          बस आपको इस बिज़नेस को शुरू करने से पहले सही या गलत की बेसिक जानकारी होनी चाहिए जिससे आपके पैसे और कीमती समय न बर्बाद हो। और मैं आपको सबसे पहले ये बताऊंगा की किसी भी चीज को सही या गलत कैसे Explain कर सकते है। चाहे वो (Legally) हो चाहे (Ethically) Legally का मतलब क्या वह कम्पनी जिस country में बिज़नेस कर रही है वह वहाँ के jurisdiction से प्रमाणित है। और Ethically का मतलब क्या वह कंपनी जो भी कार्य कर रही है वह समाज के हिसाब से सही कर रही है। दोस्तों प्रत्येक कम्पनी को दोनों दृष्टिकोण से सही होनी चाहिए। अगर इनमें से कोई एक भी दृष्टिकोण match नहीं हो रहा तो आप सोच सकते है कि उस कंपनी में आपका भविष्य खतरे में हो सकता है। दोस्तों नेटवर्क मार्केटिंग सिस्टम गलत नहीं है क्योंकि अगर सिस्टम गलत होता तो पूरे संसार में इसको क़ानूनी मान्यता न मिली होती। 10 dec 2015 को FICCI यानि भारतीय ‍वाणिज्य और उद्योग मंडल महासंघ के द्वारा एक आर्टिकल में बताया गया, कि भारत में नेटवर्क मार्केटिंग का व्यापार 2025 तक ₹64500/- करोड़ तक पहुँच जायेगा। (2013-2014) में ये industry ₹7500/- करोड़ की ही थी। जोकि ये figure पुरे विश्व के नेटवर्क मार्केटिंग व्यापार का सिर्फ 0.4% ही था।


Ficci 2025 report on Direct selling
http://www.ficci.in/ficci-in-news-page.asp?

          दोस्तों अब मैं आपको बताऊंगा की भारत में नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को कौन - कौन सी अथॉरिटी हैंडल करती है।

I.D.S.A.(Indian Direct Selling Association) -

          दोस्तों IDSA, Self-regulatory और Autonomous body के रूप में कार्य करती है जहाँ वो सभी Members पर नजर रखती है कि सभी IDSA के नियम व् शर्तों को फॉलो कर रहे है या नहीं। यह किसी भी Government पर अधीन नहीं है। IDSA को सत्र 1996 को स्थापित किया गया था। IDSA , डाइरेक्ट सेलिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था WFDSA की सदस्य है। ये Association डाइरेक्ट सेलिंग Industry और policies बनाने वाली Government bodies के बीच में एक enterphase की तरह काम करती है। अभी तक IDSA की सदस्य दुनिया की जानी मानी 18 कम्पनियाँ ही है जैसे - Amway, Hindustan Unilever, Oriflame India, Modicare, Tupperware India, Avon, 4Life India आदि।


Is it necessary for any company to be a member of IDSA and FDSA.

F.D.S.A.(Federation Direct Selling Association) -

          दोस्तों FDSA को 2011 में चार कंपनियों के संस्थापित किया गया था  जोकि मुख्यतः RCM, TRANZ INDIA, SARSO BIZNET और ARL है। इसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। इसमें फाउण्डर Fellow और Provisional member को मिलकर कुल 26 mlm कंपनियां शामिल है। दोस्तों यह भी Indian Government पर अधीन नहीं है क्योंकि ये एक प्राइवेट संस्था है। लेकिन FDSA भारत सरकार की डाइरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स को फॉलो करती है। FDSA के प्रेसीडेंट ऐ पी रेड्डी तथा वाईस-प्रेसीडेंट राजीव गुप्ता हैं।
यह भी पढ़ें - [Five promises for success on mlm]

Is it necessary for any company to be a member of IDSA and FDSA.

          दोस्तों यह जरुरी नहीं है की अगर कोई भी कंपनी IDSA और FDSA की मेंबर नहीं है तो वह कंपनी illegal है। दोस्तों किसी भी MLM कंपनी को IDSA और FDSA की मेंबरशिप लेने के लिए अपने ही प्रतियोगी के पास जाना पड़ता है इसलिए बहुत सारी बड़ी बड़ी MLM कम्पनियाँ भी इनकी मेंबर बनकर बेवजह पैसा खर्च नहीं करना चाहती है।


Direct Selling Guidelines 2016


Direct Selling Guidelines 2016 -

          2016 से पहले Network Marketing इंडस्ट्री के पास किसी भी प्रकार की Guidelines नहीं थी जिस कारण Network Marketing इंडस्ट्री बहुत ज्यादा बदनाम थी खासकर जो कंपनियां legal तरीके से काम कर रही थी वह भी बदनाम हो गयी थी, इस बात पर काफी विरोध होने के बाद Government की तरफ से 09-SEP-2016 को Direct Selling Guideline जारी किया गया जिसके कुछ ही महीनो के अंदर जो कंपनियां अवैध रूप से कार्य कर रही थी वह बंद हो गई और उन कम्पनियो को काफी फायदा हुआ जो legal तरीके से कार्य कर रही थी। आज पुरे भारतवर्ष में 02-2020 तक कुल 457 कंपनियां रजिस्टर्ड है. जो कि सरकार की Guidelines के आधार पर अपना सारा काम करती हैं। दोस्तों आप डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स को डाउनलोड करने के लिए [डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स 2016] पर क्लिक करें और कंपनी की लिस्ट देखने के लिए [डाइरेक्ट सेलिंग कंपनी लिस्ट 2020] पर क्लिक कर सकते है।
यह भी पढ़ें - [How to create a big prospect lists]

          दोस्तों इसी के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देना चाहूंगा। यदि आपको मेरी ये पोस्ट पसंद आयी हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करें और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें। ताकि हमारे हर ब्लॉग का Notification आपके पास तक पहुँच सके। धन्यवाद्, जय हिन्द।

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.