हैलो दोस्तों, कैसे हैं आप लोग, जब आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस शुरू करते हैं, तो शुरुआत में आप बहुत सारी गलतियां करते है। और उन गलतियों के कारण आपको नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के लिए बहुत संघर्ष करने पड़ते है। आज मै आपको बताऊँगा कि ऐसी कौन-कौन सी 5 गलतियाँ हैं जो आपको नेटवर्क मार्केटिंग में हर हाल में छोड़ना होगा।
दोस्तों नमस्ते , आदाब , सात्सियकाल
आपने अक्सर देखा होगा कि नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में बहुत सारी गलतियाँ लोग करते हैं। भले ही वो लोग इन गलतियों से कुछ न कुछ सीख के आगे बढ़ते हैं। लेकिन जब तक वो लोग अपने आप को सँभालने की कोशिस करते हैं तब तक वो लोग बहुत नुकसान अपने बिज़नेस में कर चुके होते है। दोस्तों जब कोई व्यक्ति इस बिज़नेस में नया नया आता है। वह धीरे धीरे इस बिज़नेस को आगे बढ़ाते समय कुछ न कुछ गलतियाँ कर बैठता है। उसके द्वारा गलतियाँ इस वजह से होती है क्योंकि उनको नेटवर्क मार्केटिंग के प्रोस्पेक्टिंग के फार्मूला के बारे में पता नहीं होता तो क्यों न आज मैं आपको इन 5 ग़लतियों के बारे में पहले बता दूँ ताकि आने वाले टाइम में आप इन चीजों को ध्यान में रखें।
- Never stop personal sponsoring.
- Have to follow upline.
- Don't be using mobile during prospecting.
- Never Ignore body language.
- Missing seminars and training or coming late
यह भी पढ़ें - [6c-formula for grow your business]
Never stop personal sponsoring -
दोस्तों अगर आप ये सोच रहे है की नेटवर्क मार्केटिंग ज्वाइन होने के बाद कुछ दिन तक टीम को बढ़ाए , और जब एक निश्चित सीमा तक आपकी टीम बढ़ जाये और उसके द्वारा आपकी Earning होने लगे तो नेटवर्क मार्केटिंग में Personal sponsoring छोड़ दें तो यह आपके बिज़नेस के लिए घातक हो सकता है। "Pearsonal sponsoring is mandatory in this business so you can't stop it. it's lifeline in this business." दोस्तों नेटवर्क मार्केटिंग में जो लोग सफल Entrepreneur हैं। उन सभी के अंदर बहुत सारी commonalities होती हैं। वो लोग हमेशा routine work में रहते हैं। वो लोग रोज मीटिंग करते है , वो लोग रोज नए लोगों को अपनी लिस्ट में शामिल करते है। क्योकि आप अपने लीडर से ही inspired रहते है आपको यह inspirations आपके लीडर के द्वारा किये गए कार्य से ही मिलती है। अगर लीडर हमेशा अपनी टीम में personal sponsoring करता रहेगा तो यह देखकर आप भी personal sponsoring की तरफ ध्यान देते रहेगे।
Have to follow upline-
दोस्तों आपकी पहली गलती हो सकती है, Upline की बात न मानना। जी हाँ दोस्तों आपने सही पढ़ा ! दोस्तों अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग के अंदर आये है तो सबसे पहले upline की बात मानना सीखिए। हो सकता है कि आप upline से बड़े हो, हो सकता है की आप upline से ज्यादा पढ़े लिखे हों, हो सकता है की आप जिस field में है उसमें आपको upline से ज्यादा experience हो लेकिन network marketing में आपके upline के पास आपसे ज्यादा experience है क्योकि उसने आपसे पहले इस business को शुरू करके कंपनी की सभी मीटिंग्स अटेंड की है जिससे उसको कंपनी के सभी नियम व कानून पता है। दोस्तों आपका upline आपका कभी बुरा नहीं चाहेगा क्योकि उसकी इनकम भी आपकी तरक्की से जुडी हुई है। दोस्तों अगर आप भी ऐसा कर रहे है तो इस गलती को सुधारने की कोशिस करें।
Don't be using mobile during prospecting-
दोस्तों बहुत सारे लोगों के अंदर एक common mistake होती है की जब प्लान चल रहा होता है तो वो अपना ध्यान मोबाइल में रखते है। अगर उनका अपलाइन prospect को प्लान दे रहा है तो Downline अपना ध्यान मोबाइल में चैटिंग या कॉल में दे रहे होते है। दोस्तों Downline को इस समय प्लान को समझने की ज्यादा जरुरत थी। क्योकि जबतक Downline इस बिज़नेस को समझेगा नहीं तब तक वह इस Business को duplicate नहीं कर पायेगा और जब तक Business में duplication नहीं होगा तब तक Business नहीं आएगा। और अगर Business नहीं आया तो उसकी इनकम नहीं होगी। और जब इनकम नहीं होगी तो उसके अंदर मोटिवेशन नहीं आएगा। और जब मोटिवेशन नहीं होगा तब वह काम करना पूरी तरह से छोड़ देगा। अगर देखा जाये कि कोई भी व्यक्ति frustrated होकर इस बिज़नेस को छोड़ता है तो कही न कही उसका एक कारण ये भी होता है की शायद उसने इस Business को बहुत बारीकी से समझा ही नहीं क्योकि अगर आपने अपने Mind को Concentrate करके इस Business को समझा होता तो शायद आज आप करोड़पति की लिस्ट में शामिल होते। तो दोस्तों ध्यान रहे कि जब भी आप अपने Seminar को attend करें तो आपको अपना मोबाइल silent कर देना है, हो सके तो उतने देर के लिए स्विच ऑफ़ ही कर दें जिससे मीटिंग का important topic सुनते समय आपको कोई disturbance न हो।
यह भी पढ़ें - [Create big prospect lists for sales]
Never Ignore body language-
दोस्तों बहुत सारे Network Marketers होते है जो अपनी Body Language पर ध्यान नहीं देते है, ये Body Language आपकी तरक्की में बहुत बड़ा Role play करता है क्योकि आपके कुछ भी बोलने से पहले आपकी Body बोल देती है। दोस्तों किसी भी Sales Industry में कई लोगो का Body Language ऐसा होता है जैसे की Blues man (उदास व्यक्ति), Frustrated man (निराश व्यक्ति), Hesitation to shake hands (हाथ मिलाने में झिझक होना), Inability to speak with confidence (आत्मविश्वास के साथ बात करने में असमर्थता), Don't speak with a smile of the prospect (प्रॉस्पेक्ट के सामने मुस्कराहट के साथ बात न करना) आदि। आपकी ये सभी आदते आपकी तरक्की में रुकावट की दीवार बनती हैं। दोस्तों अगर आप अपनी सही Body Language पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तो आप चाहे कितनी भी List तैयार कर लें, फॉलो कर लें लेकिन आपको Success होने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अगर आपके साथ भी ये प्रॉब्लम है तो आज से ही अपने आप को improve करें ताकि आप अपनी success ratio को बढ़ा सकें।
Missing seminars and training or coming late-
दोस्तों अक्सर यह देखा गया है कि जब भी कोई seminar और training session होता है तो बहुत सारे लीडर्स seminar, training session लेट से आते है जिससे उस seminar में उन लीडर्स के important topic छूट जाते है। अगर आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में टॉप लीडर बनना है, आप चाहते है की नेटवर्क मार्केटिग में आपका नाम पूरी दुनिया में अमर हो जाये, लोग आपसे inspire होना चाहें, तो आपको हमेशा active रहना है और अपनी कंपनी की सभी meetings और seminars समय से अटेण्ड करनी है। क्योंकि ऐसा करने से आप हमेशा अपनी कंपनी की latest जानकारी से update रहेंगे। और जब आपको जानकारी होगी आप तभी अपनी टीम को lead कर पाएंगे। दोस्तों ध्यान रहे "आपको इस इंडस्ट्री में ऐसा इतिहास रचना है की आने वाले समय में कंपनी के नाम से आपकी पहचान नहीं बल्कि आपके नाम से उस कंपनी की पहचान होनी चाहिए।"
यह भी पढ़ें - [Objection handling on mlm Part-1], [Part-2]
दोस्तों इसी के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देना चाहूंगा। यदि आपको मेरी ये पोस्ट पसंद आयी हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करें और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें। ताकि हमारे हर ब्लॉग का notification आपके पास तक पहुँच सके। धन्यवाद्, जय हिन्द।




कोई टिप्पणी नहीं
Please do not enter any spam link in the comment box.