हैलो दोस्तों , नमस्ते , आदाब , सात्सियकाल
कैसे है आप लोग
कैसे है आप लोग
मैं देवा सिंह ठाकुर अपने और आपके इस नए ब्लॉग्गिंग दुनिया www.coachdst.com में आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। दोस्तों आज का यह पोस्ट किसी विषय से सम्बंधित नहीं है बल्कि यह पोस्ट परिचय से सम्बंधित है जिसके माध्यम से आज मैं आपको अपने बारे में बताना चाहता हूँ, अपने इस ब्लॉग के बारे में बताना चाहता हूँ कि आपको आगे इस ब्लॉग में क्या मिलने वाला है।
दोस्तों इससे पहले मै बताना चाहूंगा की यदि आपको मेरी ये पोस्ट पसंद आयी हो तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करें, सब्सक्राइब करें।
दोस्तों पहले मैं अपने बारे में बता दूँ कि मेरा नाम भारतेन्द्र प्रताप सिंह है मुझे घर में लोग देवा सिंह ठाकुर भी कहते है। मेरे पिता का नाम श्री छोटे सिंह भदौरिया है, जोकि पिछले वर्ष ही उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर हुए है। मैं जिला औरैया के एक छोटे से कस्बे मुरादगंज का रहने वाला हूँ, जोकि उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है। पिछले 10 सालो से मैं लखनऊ में रह रहा हूँ, शुरूआती इंटरमीडिएट तक की पढाई मैंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् से अपने मूल निवास में ही की, बाद में मैं लखनऊ आ गया और आगे की पढाई भी जारी रखी। मैंने लखनऊ में आकर BBA और MBA की पढाई कम्पलीट की। पढाई के दौरान ही मैंने अपनी लाइफ में सिर्फ एक बार ही जॉब किया वर्ष 2011 में जोकि अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में कस्टमर केयर के पोस्ट पर था, 2 महीने में मेरा पहला प्रमोशन 'टीम लीडर' व अगले 6 महीने में दूसरा प्रमोशन 'ट्रेनर' में हुआ, और मैंने अगले 4 महीने और जॉब किया। उसके बाद मैंने जॉब छोड़ दी और रियल एस्टेट बिजनेस में आ गया 2 साल तक रियल एस्टेट में बहुत संघर्ष में रहा तथा 22-10-2014 को अपनी कंपनी बनाकर लखनऊ में ही खुद का रियल एस्टेट व्यवसाय शुरू किया तथा वर्ष 2016 तक एक के बाद एक कुल ३ साइड डेवेलप की, इसमें मेरे दोस्तों का बहुत सहयोग रहा इसके लिए मैं उन सभी दोस्तों को धन्यवाद देना चाहूंगा।
यह भी पढ़ें - [6C FORMULA FOR GROW YOUR BUSINESS]
पिछले व्यवसाय में मैंने लखनऊ में थोड़ा बहुत नाम पैसा सब कुछ कमा लिया था लेकिन कुछ बड़ा करने की इच्छा थी। मैं यह भलिभांति जनता था कि इस तरह काम करने से कोई तरक्की नहीं मिलने वाली, मुझे रियल एस्टेट के साथ-साथ कुछ ऐसा कार्य करना पड़ेगा जिसको करने में मुझे अच्छा लगे आपको बताना चाहूंगा कि मैंने MBA की पढाई मार्केटिंग से की थी और पिछला व्यवसाय भी मार्केटिंग से सम्बंधित था तो मुझे मार्केटिंग लाइन का अच्छा अनुभव हो गया है, और मेरे अंदर नए लोगो से मिलने कि इच्छा बहुत रहती है, जब तक मैं रोज 2 से 5 नए लोगो से मुलाकात न कर लूँ तब तक मैं घर वापस नहीं होता था। साथ ही मुझे बुक्स पढ़ने और सीखने का बहुत शौक था इसलिए मैंने नेटवर्क मार्केटिंग ज्वाइन करने का फैसला किया और वर्ष २०१७ में नेटवर्क मार्टिंग ज्वाइन कर लिया। इस इंडस्ट्री को ज्वाइन करने के बाद मैंने जीवन का सबसे अच्छा काम किया था कि अब मैं एक ऐसी इंडस्ट्री में था जिसके द्वारा लाखो गरीबो की सहायता कर सकता था। यह एक ऐसी इंडस्ट्री थी जिसके माध्यम से मैं अपनी इनकम कई गुना बढ़ा सकता था और साथ ही मेरी एजुकेशन सिस्टम डेवेलप हो रही थी, रोज नए नए लोगो से मिलने का सपना पूरा हो रहा था, सच में इस इंड्रस्ट्री को ज्वाइन करने के बाद मुझे पिछले ३ वर्षों में काफी सफलता मिली है। आज भारत के हर राज्य में मेरा जानने वाला जरूर रहता है।
यह भी पढ़ें - [LEARN TO MAKE A PROSPECT LIST OF 1000 PEOPLES]
अब मैं आपको इस ब्लॉग के बारे में बताऊँ उससे पहले आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि नेटवर्क मार्केटिंग में हर आदमी सफल नहीं होता आपको एक बात बता दूँ कि चैलेंजेस हर बिजनेस में है, आज के इस कम्पटीशन भरी दुनिया में यह जरुरी नहीं कि किसी बिजनेस में 10 लाख रूपए लगाने के बाद भी वह बिजनेस सफलता पूर्वक चलता ही रहेगा, नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस में सफल होना आज के युग में बहुत ही आसान है क्योंकि आज के इंटरनेट के युग में भारत के हर कोने तक पहुंचना बहुत ही आसान हो गया है, बस आपको सिखने की जरुरत है। अब यह 2025 की सबसे बड़ी इंडस्ट्री होने जा रही है कि पिछले 3 सालो में मैंने इस इंडस्ट्री में आकर बहुत कुछ सीखा है और अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है लेकिन अब तक मैंने जो कुछ भी सीखा है वो आप सभी लोगो को इस मंच के माध्यम से बताना चाहता हूँ। इस मंच में आप लोगो को बताया जायेगा कि नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के लिए क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए तथा हमेसा मोटिवेशन में रहने के सूत्र , डिजिटल मार्केटिंग करने का तरीका , हेल्थ एवं मैडिटेशन के बारे में , और समय समय पर मेरी लाइफस्टाइल के बारे में, और भी अन्य जानकारी , इसके लिए आपके सहयोग की जरुरत है।
दोस्तों अब मैं अपने शब्दों को विराम देना चाहूँगा, यदि किसी के मन में कोई सवाल है तो इस ब्लॉग के कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, मैं आपके हर सवालो का जवाब देने का पूरा प्रयास करूँगा। धन्यवाद , जयहिंद।




Bahut Hi Shaandaar Deva Sir
जवाब देंहटाएंThanks you sir
हटाएं